बेशर्मी की हद

जब से नीरव मोदी के लगाए चूने की ख़बर आई है। तब से ये देश कुछ बदल गया है, अब कोई कांग्रेस को गाली नहीं देता। पर ये बदलाव नहीं है, बदलाब ये है की कोई अब बीजेपी को गाली नहीं दे रहा । पता नहीं क्यों पर इस बार लोगो मैं वो आग नहीं लगी है जो विजय मालिया के मामले मै लगी थी। शायद लोगो का भरोषा अब सिस्टम से उठ चूका है। ये बहुत डरने वाली बात है। कांग्रेस के समय इतना भ्रष्टाचार होने के बाबजूत लोगो का भरोषा सरकार और सिस्टम मैं था। पर अब ये भरोषा ना के बराबर बचा है। चारो तरफ़ निराशा सी है। लोगो ने अंतिम समय  2014 मैं आशा लगाई थी। तब से लगी अच्छे दिन की आशा निराशा मैं बदल गई है। बीजेपी जितना भी बोल ले पर लोग जानते है नीरव मोदी का भी सरकार कुछ नहीं कर सकती। बीजेपी कांग्रेस की ही तहरा इस मामले मै तू तू- मैं मैं कर रही है। लोगो को इस तू तू-मैं मैं से
कोई फ़र्क नहीं पड़ता। भगत जितना मर्जी कांग्रेस को इस घोटाले का जिम्मेदार ठरहे,पर जनता को 2g का अंत याद है। पर ये सही नहीं है,हमारे प्रधानमंत्री ने 2014 से इतना ज्यादा बोला की अब लोगो को सुने के आदत नहीं रही है। सच मैं अब किसी को फ़र्क नी पड़ रहा, घोटाला चाहे 11000 करोड़ का क्यों न हो। अब तो लोग बैंक वालो को भी कुछ नहीं बोल रहे, सायद नोटबंदी के समय ज्यादा ही बोल दिया हो।
अब आते है मुद्दे पर, ये देश कैसे चल रहा है मुझे आज तक समाज नहीं आया। इस देश के लोग खुद को इतना महान  बताते है। हमारे प्यारे मोदी जी पूरी दुनिया मैं भारत की महानता का ढिंढोरा पीट रहे है। दुनिया वाले इतने मुर्ख नई है जितने हम है। वो बोले हुए पर भरोषा नई करते वो तथ्यों पर यकीन करते है। और तथ्य ये कहते है की नीरव मोदी NRI बन गया है 11000 ले के न्यूयोर्क मैं बैठा है। तथ्य ये कहते है के उसने अपने बच्चो को पिछले साल स्कूल सत्र के बीच मैं अमेरिका ले गया, पिछले साल से वो NRI बन गया। इस साल मजे से दावोस मैं प्रधानमंत्री के साथ फोटो खींचा के देश को टाटा कर के चला गया। बेशर्मी का नंगा नाच हो रहा है। और मेरी  सरकार बोल रही है की नीरव मोदी को पकड़ के लाएगी। क्या बेशर्मी है, सुने वाले को शरम आ जाये। काश मेरे  देश का आम आदमी  इतना बेशरम होता। पर क्या करे ये आम आदमी  देश की चिन्ता करता है वो देश के लिए झूठ और धोखे मैं जीने को तैयार है। आम आदमी देश का कर्जा न चुकाने की शर्म से खुद को मार लेता है। उसे पता है किसी को तो शर्म दिखानी पड़ेगी नी तो इस देश के नाक काट जाएगी। इतना कुछ होने पर भी आम आदमी  शांत है। सच मैं  ये देश महान है। 

Comments

Popular posts from this blog

TRUTH IS STILL THE TRUTH

मै कैसा पत्रकार बनुँगा ?

किसानों ने दिखाई जनतंत्र कि ताक़त